Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: माँ बीसभुजी दरबार में गुरुपूजन महोत्सव की रही धूम

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। विजय नगर स्थित माँ बीसभुजी दरबार में गुरुपूजन 29 जुलाई बुधबार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे से भगवती माँ बीसभुजी की पूजन के साथ गुरुपूजन का शुभारंभ किया जो कि भंडारा प्रसाद के साथ देर रात्रि तक बड़े ही आनंद के साथ संपन्न हुआ। विजय नगर माँ बीसभुजी दरबार में गुरुपूजन 29 जुलाई बुधबार को  मॉ के दरबार में सुबह 9 बजे से भगवती माँ बीसभुजी की पूजन के साथ गुरुपूजन का शुभारंभ किया जो कि भंडारा प्रसाद के साथ देर रात्रि तक बड़े ही आनंद के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मॉ बीसभुजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर स्थल पर प्रसादी एवं भण्डारे की व्यवस्था की गई जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर आने वाले भक्तजनों ने सर्वप्रथम मॉ बीसभुजी के दर्शन किए और तत्पश्चात गुरूपूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129