Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: आनंद मार्ग योग साधना शिविर सेमिनार का आयोजन 17 जुलाई से प्रारंभ

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी दिनांक 16 जुलाई। आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा शिवपुरी द्वारा  त्री- दिवसीय सामाजिक व आध्यात्मिक एवं योग  दर्शन पर सेमिनार एवं योग साधना शिविर का आयोजन दिनांक 17,18, 19 जुलाई को  स्थानीय * संस्कार मैरिज गार्डन शिव मंदिर टॉकीज के पीछे धीम रोड ग्वालियर बायपास शिवपुरी* में किया जा रहा है । शिविर का प्रारंभ *बाबा नाम केवलम्* सिद्ध महामंत्र के जाप द्वारा अखंड कीर्तन मिलित योग साधना के द्वारा किया जाएगा। प्रभात संगीत, कीर्तन योग -ध्यान के किया जावेगा ।सेमिनार में आनंद मार्ग प्रचारक संघ केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य गंभीरानंद अवधूत जी मुख्य प्रवक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में पधार रहे हैं।  आनंद मार्ग के उद्देश्य *"आत्मरक्षार्थम् जगत हितायच:।"* के अंतर्गत योग साधना द्वारा आत्मानुभूति प्राप्त करके उसका सदुपयोग सुंदर समाज बनाने मे नैतिक नेतृत्व अर्थात सद् विप्र नेतृत्व द्वारा आत्म विकास भौतिक मानसिक आध्यात्मिक संपदाओं का उचित व विवेक संगत चरम उपयोगी हो। इस हेतु आनंद मार्ग सेमिनार में भारतीय आध्यात्मिक दर्शन से निर्धारित विषय "रूप( चरमचेतन सत्ता की सगुण अवस्था अर्थात सृष्टि) और रूपातीत( चरमचेतन सत्ता की निर्गुण अवस्था) ", "भक्तिरूपी सेतु" अर्थात आत्मा को परमात्मा में लीन होने के लिए भक्ति किस प्रकार सेतु का कार्य करती है, एवं सामाजिक दर्शन की परिपेक्ष में मानव समाज के सर्वांगीण विकास भौतिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास हेतु शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए सृष्टि की जड़ व चेतन सम्पदाओं का अधिकतम प्रगतिशील कल्याणकारी उपयोग महान दार्शनिक श्री प्रभात रंजन सरकार आध्यात्मिक सद्गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी के द्वारा दिए गए आर्थिक दर्शन " *प्रउत (PROUT)* "प्रगतिशील उपयोग तत्व की ऊपर विस्तृत प्रकाश डालेंगे । इस सेमिनार में प्रमुख कार्यक्रम दार्शनिक विषयों  प्रवचन का समय  समय प्रातः  10 से 12 बजे तक ,दोपहर 3 से 5 बजे तक रात्रि धर्मशास्त्र चर्चा 8 से 9 बजे तक की जावेगी ।योग ध्यान आध्यात्मिक संकीर्तन का समय प्रात:  7 से 8 बजे तक एवं रात्रि 7 से 8 तक रहेगा। इस कार्यक्रम में आनंद मार्ग की संस्कृत शाखा रेनासा आर्टिस्ट एंड राइटर्स एसोसिएशन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कीर्तन शोभायात्रा निकाली जावेगी ।इस कार्यक्रम में शिवपुरी ग्वालियर भिंड मुरैना गुना अशोकनगर अंचल से लोग पधारेंगे ।यह जानकारी आनंद मार्ग शाखा शिवपुरी के प्रवक्ता निष्काम गर्ग द्वारा दी गई। मो.9981296262
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129