अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन अशोकनगर में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारियों से कार्यालय की निर्माण योजना एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यालय के डिजाइन की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक आधुनिक और फ्यूचर-रेडी बनाने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यालय परिसर में अधिक Open Spaces विकसित किए जाएं, ताकि कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए यह परिसर अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बन सके।
बैठक में जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को मोर्चा कार्यालयों, लॉन, जनसभा एवं सार्वजनिक संबोधन के लिए मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार तथा अन्य प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया। (देखिए video)
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें