Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से 20 करोड़ खर्च कर तैयार हुए अत्याधुनिक शिवपुरी रेलवे स्टेशन का 17 की दोपहर लोकार्पण करेंगे देश के पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया। अमृत भारत स्टेशन योजना से सुसज्जित शिवपुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समारोह वर्चुअल रूप से होगा, स्थानीय नेता, अधिकारी और जनता रहेगी मौजूद

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना से सुसज्जित शिवपुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समारोह 17 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे वर्चुअल रूप से होने जा रहा है। देश के 75 रेलवे स्टेशन में MP के भोपाल, सांची सहित  केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के विशेष प्रयासों से तैयार रेलवे स्टेशन शिवपुरी का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत–2047" के संकल्प के अंतर्गत होगा। इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी तथा केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री परम श्रद्धेय श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
आप सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ एवं विकास के इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बनें। आइए, विकास की इस नई यात्रा के सहभागी बनें और आधुनिक शिवपुरी के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
20 करोड़ से तैयार हुआ स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा शिवपुरी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण हेतु लगभग ₹20 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात दी गई जिससे  शिवपुरी रेलवे स्टेशन 2 नए प्लेटफॉर्म, आधुनिक फुट ओवर ब्रिज, ऑटो, दो और चार पहिया वाहन के पृथक स्टैंड, 16 बेड का यात्री कक्ष रिटायरिंग एसी रुम जिसमें टिकिट होने पर आप आईआरसीटीसी की साइड से कम दामों पर बुकिंग कर सकते है।  महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, फीडिंग रूम, आकर्षक सौंदर्यीकरण एवं उन्नत यात्री सुविधाओं से सुसज्जित होकर आधुनिक भारत की नई पहचान बन गया है।
दिव्यांग जनों के साथ ब्लाइंड जन के लिए पृथक से सुविधा
शिवपुरी रेलवे स्टेशन मास्टर प्रशांत गंधर्व ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ब्लाइंड जन के लिए निर्धारित पट्टी तैयार की गई है जिससे उन्हें पूरी जानकारी मिल सकेगी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रैंप सहित अन्य व्यवस्था की गई हैं। 
स्थानीय नेताओं ने किया अवलोकन
व्यवस्थाओं का अवलोकन करने स्थानीय नेता रेलवे स्टेशन पहुंचे।
📅 लोकार्पण कार्यक्रम
🗓️ दिनांक: 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
🕝 समय: दोपहर 2:30 बजे
📍 स्थान: शिवपुरी रेलवे स्टेशन।
मिनट-टू-मिनट स्थानीय कार्यक्रम 
सारणी समय (से-तक)
कार्यक्रम का विवरण
14.30 अतिथियों का आगमन।
14.31 - 14.35 अतिथियों का स्वागत एवं सभा मंडप में स्थान ग्रहण।
14.36 - 14.50 सांस्कृतिक कार्यक्रम।14.51 - 14.55 मुख्य परियोजना अधिकारी (गति शक्ति), भोपाल द्वारा स्वागत भाषण।
14.56 - 15.35 विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्बोधन: 
* विधायक, शिवपुरी श्री देवेन्द्र कुमार जैन का उद्बोधन।
* केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी विकास मंत्री, भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया जी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्बोधन।
मुख्य कार्यक्रम से कनेक्टिविटी
मुख्य कार्यक्रम से जुड़ने की तैयारी (यदि मुख्य कार्यक्रम से जुड़ने में देरी होती है, तो 5-10 मिनट तक फिलर वीडियो का प्रदर्शन)।
15.40 से प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ना तथा कार्यक्रम में ऑनलाइन आगमन। प्रधानमंत्री, भारत सरकार का कार्यक्रम:• भाषण, ई-पट्टिका का अनावरण, फिल्म्स की प्रस्तुति।
 प्रधानमंत्री का कार्यक्रम में संबोधन।  प्रधानमंत्री का कार्यक्रम से प्रस्थान।
 मुख्य अतिथि द्वारा पट्टिका (Plaque) का अनावरण।
समापन-कार्यक्रम का समापन।


















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129