shivpuri शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई को है इस अवसर पर आर. के. मेमोरियल चेस एकेडमी, शिवपुरी के तत्वाधान में सेकंड ओपन लिटिल चैंप्स चेस प्रतियोगिता 19 जुलाई को आयोजित की जा रही है। आयोजन सचिव श्री पवन वशिष्ठ और जिला खेल, युवा कल्याण अधिकारी एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. के. के. खरे ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वीस पद्धति आधारित 6 चक्रों में संपन्न की जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आयु-21 रखी गई है। प्रथम तीन खिलाड़ियों को कैश प्राइज और ट्रॉफी, चौथे और पांचवे को कैश प्राइज प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में जैसे वेस्ट गर्ल्स,अंडर-17, अंडर-14, अंडर-11, अंडर-8, फिजिकल चैलेंज को कैश प्राइज और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।चीफ आर्बिटर मुख्य भूमिका श्री अनेकांत जैन संभालेंगे। सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रमाण पत्र और वितरित किए जाएंगे। आयोजन स्थल श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शिवपुरी रहेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 18 जुलाई शाम 5:00 बजे रहेगी। और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए हुए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:- 8770141032 , 9039234605
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें