Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: "नशे से दूरी, है जरूरी 2.0" अभियान, कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने जिला उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छात्राओं को किया नशे से दूर रहने प्रेरित, दिलाई शपथ, ली सेल्फी, सीएसपी धुर्वे, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव सहित पत्रकार शुक्ला और बांझल रहे मौजूद, देखिए video

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। "नशे से दूरी, है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस शिवपुरी द्वारा शुक्रवार को जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, अपने परिजनों व पास में रहने वाले लोगों को नशे से दूर रहने के लिये जागरुक करने प्रेरित किया गया।











बता दें कि 
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' विशेष जनजागरूकता अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है। 
                        (देखिए video)
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अभियान “नशे से दूरी है जरुरी 2.0” के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर नशे के प्रति जागरुक करने एवं थाना क्षेत्र मे शेल्फी पाइंट बनाकर, स्लोगन लिखकर, नाटकों का आयोजन करके एवं जन संबाद कर लोगों को नशे के प्रति जागरुक करने के लिये समस्त पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 17.07.2026 को कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने जिला उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें अतिथियों में सीएसपी अंशुल धुर्वे, वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला मामा, साथी पत्रकार संजीव बांझल और टी आई रोहित दुबे द्वारा नशे से दूरी है जरुरी 2.0 को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
















दुष्प्रभावों की दी जानकारी 
विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान  की जानकारी दी गई। साथ ही नशे से व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से होने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई एवं बताया गया कि नशा परिवार, समाज एवं कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने प्रकाश डाला। 
सामूहिक शपथ के साथ सेल्फी 
कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के प्रति जागरुकता लाने के लिये जिला उत्कृष्ट विद्यालय में सेल्फी पाइंट बनाया गया था। जहां पर सभी ने सेल्फी ली, इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के दुष्प्रभावों को बताने एवं लोगों को जागरुक करने और नशे से दूरी बनाने के लिये प्रेरित किया गया। अंत में सभी ने जयघोष के साथ नशे से दूरी रखने की शपथ ली। कार्यक्रम का शानदार संचालन शिक्षिका स्वाति बांझल ने किया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129