shivpuri शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चिन्हित शिवपुरी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल रूप में किया। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और पंजाब के सीएम मौजूद थे। इधर MP के कार्यक्रम में अशोकनगर जिला रेलवे स्टेशन के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय दूरसंचार मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे जिन्होंने वर्चुअल रूप से शिवपुरी के कार्यक्रम का भी प्रतिनिधित्व किया। स्थानीय स्तर पर मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, के अलावा मंच पर जिला कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा, एस पी यांगचेन डोलकर भूटिया, co जिला पंचायत विजय राज, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रावत रेलवे अधिकारी cpm गति शक्ति अनुपम अवस्थी, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह बड़ेरिया उपस्थित थे। रेलवे की तरफ से उद्घाटन भाषण अनुपम अवस्थी ने दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल और शासकीय कन्या विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा रेलवे विभाग द्वारा विजेता बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की।
द ग्रेट सिंधिया ने गिनाई उपलब्धियां
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर से शिवपुरी के कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। उन्होंने पूज्य पिताजी माधव राव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि जब आप रेल मंत्री बने तब शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, इटावा ब्रॉडगेज लाइन मंजूर करवाई थी। रेलवे स्टेशन के विकास के कई कार्य किए जिससे आज देश के कोने कोने के लिए इस ट्रैक पर ट्रेन मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अशोकनगर की 35 और शिवपुरी स्टेशन को 20 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया है। जिसमें दिव्यांगजन, नेत्र विहीन यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं जुटाई गई हैं और यात्री रेस्ट रूम्स के साथ न्यू प्लेटफॉर्म तैयार किए हुए है तो वहीं फूट ओवर ब्रिज का निर्माण भी हुआ है।
जल्द बताऊंगा इस ट्रैक का कब होगा दोहरीकरण
सिंधिया ने कहा कि आपकी मालूम है कि सी सिंधिया परिवार जो कहता है वो करता है, तो आपको बताना जल्दबाजी होगी लेकिन पूरी तैयारी कर लेने दो मैने गुना इटावा लाइन को दोहरीकरण करने की ठानी है ये कब होगी अभी थोड़ा इंतजार कीजिए मुझे पूरी तैयारी कर लेने दीजिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को समर्पित किए 75 अमृत स्टेशन, ₹37 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित अशोकनगर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण में केंद्रीय मंत्री सिंधिया रहे शामिल
*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अशोकनगर को मिला आधुनिक अमृत स्टेशन, प्रतिदिन लगभग 6000 यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, अशोकनगर में हो रहा है नए भारत का नया उदय: सिंधिया
अशोकनगर/गुना/भोपाल - 17 जुलाई, 2026| केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के 75 अमृत स्टेशनों के एक साथ वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत ₹37 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित अशोकनगर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और अशोकनगर का यह आधुनिक स्टेशन उसी परिवर्तन का सशक्त प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जैसे फूलों की माला के प्रत्येक फूल का अपना महत्व होता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के 75 अमृत स्टेशनों को एक साथ देश की जनता को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रत्येक प्रमुख रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर इस क्षेत्र के विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखा गया है।
अशोकनगर की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम
सिंधिया ने कहा कि सिंध नदी की समृद्ध धारा, अशोकनगर के ऐतिहासिक किले और विश्वविख्यात चंदेरी साड़ी जैसी सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध अशोकनगर आज आधुनिक भारत की नई पहचान बन रहा है जिसकी झलक रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण में भी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अशोकनगर और शिवपुरी में आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और विकास कार्यों के माध्यम से नए भारत का नया जयघोष सुनाई दे रहा है।
स्टेशन के दूसरे हिस्से का भी होगा विकास, यात्रियों को मिलेगी और अधिक सुविधा
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि वर्तमान में अशोकनगर रेलवे स्टेशन के एक हिस्से का ₹37 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है तथा आगामी चरण में रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर भी समान स्तर का विकास किया जाएगा। इससे स्टेशन पर दो प्रवेश और दो निकास द्वार उपलब्ध होंगे, जिससे यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुगम होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 15–17 ट्रेनों का संचालन हो रहा है तथा प्रतिदिन 5 से 6 हजार यात्री इस स्टेशन का उपयोग करते हैं। आधुनिक स्टेशन बनने से प्रतिमाह लगभग डेढ़ लाख यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
रेल कनेक्टिविटी को और मिलेगा विस्तार
सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीना–कोटा रेलखंड के विकास, नैरोगेज से ब्रॉडगेज परिवर्तन के बाद कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अशोकनगर में नई ट्रेनों के ठहराव, रेलवे अंडरब्रिज जैसी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रारंभ हुई बीना–गुना–रुठियाई मेमू सेवा ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा दी है तथा यात्रियों की मांग के अनुरूप इसके समय में भी आवश्यक परिवर्तन कराया जाएगा, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक बन सके।रेल विकास की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ा रही है सरकार
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं बल्कि विकास, रोजगार और क्षेत्रीय प्रगति का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे आज आधुनिकता, सुविधा और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित अशोकनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगा।





















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें