Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: बाल शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्र फरहान अहमद खान (2025 passout) ने NEET 2026 परीक्षा में 643 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2011 हासिल की

शनिवार, 18 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बाल शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल गांधी कॉलोनी शिवपुरी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि विद्यालय के होनहार पूर्व छात्र फरहान अहमद खान (2025 passout) ने NEET 2026 परीक्षा में 643 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2011 हासिल की उनकी इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय परिवार एवं पूरे शिवपुरी जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
फरहान अहमद खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम निरंतर अभ्यास अनुशासन तथा विद्यालय द्वारा प्रदान की गई मजबूत शैक्षणिक नींव को दिया। 
उन्होंने विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती बिंदु छिब्बर के सतत् मार्गदर्शन प्रेरणा एवं आशीर्वाद के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके उत्साह वर्धन ने उन्हें सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। 
फरहान अहमद खान एक साधारण एवं मेहनतकश परिवार से संबंध रखते हैं उनके पिता निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा माता शिक्षिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने अपने पुत्र की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी, उनके त्याग विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन में फरहान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है फरहान की उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प कठिन परिश्रम और परिवार का सहयोग मिल जाए तो कोई भी लक्ष्य संभव नहीं होता।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129