Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: बैडमिंटन खिलाड़ियों का ग्वालियर जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अनय मित्तल ने सर्वज्ञ के साथ जीते दो स्वर्ण, नव्या तोमर को रजत पदक

शनिवार, 18 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ब्यावरा (मध्यप्रदेश) स्थित प्रोग्रेसिव हाइट्स स्कूल में आयोजित ग्वालियर जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। एन.सी. अकादमी के कोच निखिल चौकसे ने बताया एक निजी स्कूल के अनय मित्तल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल (सिंगल्स) वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अपने साथी सर्वज्ञ शर्मा के साथ युगल (डबल्स) वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में दोहरा खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता में  दूसरे निजी विद्यालय की नव्या तोमर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने सराहना की।
ये तीनों खिलाड़ी एन.सी. अकादमी, शिवपुरी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अब आगामी भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।
खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्हें विश्वास है कि अनय मित्तल, सर्वज्ञ शर्मा और नव्या तोमर भोपाल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिवपुरी, अपने विद्यालय तथा अकादमी का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों, रिंशी हर्ष मित्तल ,अंजली देव शर्मा ,रवि तोमर एवं मौली गुप्ता ,कृष्ण बिंदल,अर्नव शर्मा , सार्थक विरमानी ,आर्यन जैन ,विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129