* उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाला प्रभारी भी हुए सम्मानित
* बैठक में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
करेरा। शिक्षा विभाग की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने विकासखंड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शाला प्रभारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नामांकन, अपार आईडी, एफएलएन तथा उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान श्री सिकरवार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रभारियों को सम्मानित किया। वहीं, जिन विद्यालयों में कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने की चेतावनी दी गई।
जिला परियोजना समन्वयक ने कहा कि करेरा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर चयनित 20 मॉडलों में से 13 मॉडल केवल करेरा क्षेत्र के हैं, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि नारही की एक बेटी को राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
श्री सिकरवार ने अशासकीय विद्यालयों के संचालकों से विद्यालय वाहनों, चालकों, गाइड तथा बसों की फिटनेस सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार वर्ष 2027 तक पूरे देश को साक्षर बनाने के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। यह एक पुण्य कार्य है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक 13 हजार असाक्षरों का नामांकन किया जा चुका है।
( डीपीसी सिकरवार उल्लास नवभारत साक्षरता में सबसे ज्यादा पंजीयन करने पर शाला प्रभारी रवि तिवारी को सम्मानित करते हुए)
बैठक में ए पी सी उमेश करारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, बीआरसी विनोद तिवारी, संकुल प्राचार्य अरविंद यादव, कविता अग्रवाल, गीतांजलि, प्राचार्य रेखा तिवारी, अर्चना निगौती , मोहिनी गुप्ता एवं रुचि पुरोहित सहित बीएसी अनिल चौरसिया, महेश लोधी, संतोष गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रवीण शर्मा, अशासकीय विद्यालय संघ के अध्यक्ष जगदीश कुशवाह, संजीव श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह सेंगर, मुकेश प्रजापति तथा समस्त जन शिक्षक एवं शाला प्रभारी उपस्थित रहे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें