शिवपुरी। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के 530000 से अधिक पेंशनर्स को महंगाई राहत देने में विगत 26 वर्षों से बाधा बनी हुई मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के कारण पेंशनर्स को महंगाई राहत देने से पूर्व सहमति लेने की अनिवार्यता समाप्त कर दिया गया है।
दिनांक 17 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों के वित्त सचिवों के संयुक्त हस्ताक्ष से जारी परिपत्र में यह स्पष्ट किया गया है की अब किसी भी राज्य को पेंशनर्स को महंगाई देने में सहमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आहान पर जिन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई थी उनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग धारा 49 (6 )एवं स्वास्थ्य बीमा योजना को केंद्र बिंदु के रूप में रखा गया था।
सरकार द्वारा धारा 49 के क्रम में सहमति नहीं लेने का निर्णय को आंदोलन की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। सरकार के सकारात्मक रुख पर गंभीरता पूर्वक चिंतन करते हुए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निकाय द्वारा गंभीरता पूर्वक चिंतन करते हुए फिलहाल सरकार से अन्य मांगों को लेकर दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्रातः काल 11:30 से शाम 4:00 बजे तक भोपाल के अंबेडकर मैदान में संपन्न होने जा रहा धरना आंदोलन कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।जिसकी सूचना प्रांतीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश बुधौलिया द्वारा दिनांक 18 जुलाई 2026 को जारी किए गए अपने पत्र के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को दे दी गई है।
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ने प्रm मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों के पेंशनर्स को धारा 49 से मुक्ति दिलाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय का शिवपुरी की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है श्री सक्सेना द्वाराआंदोलन के प्रथम चरण दिनांक 10 जून को तहसील स्तर पर एवं दिनांक 30 जून को जिला स्तर पर रैली निकालकर सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन देने का कार्यक्रम शिवपुरी जिले में ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में सर्वाधिक अहम भूमिका निभाने वाले पेंशनर्स हितैषी समस्त पत्रकार bandhu Jano ka जिला शाखा शिवपुरी की महिला wing एवं जिले के सभी तहसील अध्यक्ष गण अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धनबाद ज्ञापित किया है जिले के पेंशनर्स को बधाई धारा 49 की उपलब्धि पर बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सक्सेना महिला बैंक की अध्यक्ष श्रीमती सपना गुप्ता ने उम्मीद जताई है की आने वाले भविष्य में शिवपुरी जिले के पेंशनर्स अपनी एकता का परिचय इसी प्रकार देते हुए पार्टी एवं जिला स्तर के कार्यक्रम को सफल बनाते रहेंगे। ये जानकारी अशोक सक्सेना अध्यक्ष ने दी।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें