Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: सेकंड लिटिल चेस प्रतियोगिता में मयुराज रावत रहे विजेता

बुधवार, 22 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। आर.के. मेमोरियल चेस के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्पोर्ट्स परिसर में एक शतरंज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। आयोजन सचिव पवन वशिष्ठ ने बताया कि अन्य जिले से भी खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें ग्वालियर के दो खिलाड़ी और गुना एक खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पांचवें राउंड के बाद मायुराज रावत 5 अंक और आकर्षित शर्मा 5 अंक के बीच मुकाबला हुआ। मायुराज ने सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरू में ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली और गेम के अंत में आकर्षित को मुंह की खानी पड़ी। टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉक्टर के.के. खरे,श्री गोलू लोधी , मिस शिवानी चिड़ार, श्री सुखवीर कुशवाहा और कई अभिभावक गण उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक श्री अनेकांत जैन और दो सहायक निर्णायक श्री पृथ्वी सिंह सिकरवार और श्री रुपेश शुक्ला रहे। 
समापन में मुख्य प्रायोजक अंतरराष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह रावत, रंग इवेंट के श्री के. के. शिवहरे और गीता नमकीन के संचालक श्री सुरेश कुशवाहा को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में श्री विक्रम जी रावत ने संबोधित करते हुए बताया कि *नजर जिनकी लक्ष्य पर थी, गिरे और संभलते गये हवाओं ने पूरा जोर लगा दिया, फिर भी ये इतना संभलते गये*। समझाते हुए बताया लक्ष्य एक रखिए मेहनत का फल जरुर मिलेगा। उसके बाद पुरस्कार वितरण में मयुराज रावत को नगद पुरस्कार सर्टिफिकेट ,चमचमाती ट्रॉफी और और सभी को मेडल से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में एकेडमी की ओर से अतिथियों को और सभी पीटीआईओं को स्मृति चिन्ह भेंट की ‌‌गई।
परिणाम इस प्रकार रहे:-
प्रथम:-मायुराज रावत 
दूसरा:- आकर्षित शर्मा 
तीसरा:- हर्ष जयंत 
चौथा:-जतिन बोरसे
चौथा:- सुयश भार्गव
 बेस्ट गर्ल:-अनन्या राठौड़(ग्वालियर) 
बेस्ट -17:-प्रद्युमन दीक्षित
बेस्ट -14:- भव्यदीप सिंह 
बेस्ट -11:-अयांश गुप्ता
बेस्ट -8 :-पृथ्वीराज सिंह सिकरवार 
बेस्ट फिजिकली चैलेंज:-कौशल नामदेव 
बेस्ट स्कूल:- केंद्रीय विद्यालय
यंगर ब्वॉय:- वेधांश त्रिवेदी 
यंगर गर्ल्स:- आफिया खान।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129