Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: दिल्ली लाठीचार्ज का शिवपुरी में फूटा गुस्सा: माधव चौक पर युवाओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा!, देखिए video

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की आग अब देश के अन्य हिस्सों की तरह शिवपुरी तक भी पहुँच गई है। इस घटना के विरोध में शिवपुरी के जागरूक युवाओं ने लामबंद होकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार शाम को शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित युवाओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
कलेक्टर के पास पहुँची थीं छात्राएं:
इस आंदोलन की शुरुआत बेहद अनुशासित तरीके से करने का प्रयास किया गया था। मंगलवार दोपहर को सौम्या और श्रुति नाम की दो छात्राएं जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट पहुँचीं। उन्होंने कलेक्टर अर्पित वर्मा से मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की औपचारिक अनुमति मांगी। कलेक्टर ने छात्राओं की बात सुनने के बाद उन्हें इस प्रक्रिया के लिए संबंधित एसडीएम (SDM) के पास जाने के निर्देश दिए।
शाम को माधव चौक पर फूटा आक्रोश:
प्रशासनिक औपचारिकताओं के बीच, शाम होते-होते युवाओं का गुस्सा थमा नहीं और वे माधव चौक पर जमा हो गए। युवाओं का कहना है कि छात्रों पर इस तरह का बल प्रयोग उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, उनका यह विरोध प्रदर्शन अलग-अलग रूपों में जारी रहेगा। इस आंदोलन के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।


















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129