Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: जनसुनवाई: कलेक्टर अर्पित वर्मा की संवेदनशीलता से 3 युवाओं को मिली पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा (IAS) की संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रतिबद्धता रंग ला रही है। जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली जनसुनवाई अब आमजन के लिए एक बड़ा संबल और त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन चुकी है।इसी क्रम में आज आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने एक संवेदनशील निर्णय लेते हुए तीन युवाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए श्री नमन खरे, श्री प्रियांशु शर्मा और श्री संदीप चौहान को पटवारी के रिक्त पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किए। 
खिल उठे चेहरे
लंबे समय से इस आदेश का इंतजार कर रहे तीनों युवाओं ने नियुक्ति पत्र पाते ही राहत की सांस ली और कलेक्टर श्री वर्मा की त्वरित कार्यप्रणाली व संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि जिले में जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका मौके पर ही निराकरण करने के लिए कलेक्टर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शासकीय योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का लाभ पात्र लोगों तक तेजी से पहुँच रहा है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129