Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया लिखने जा रहे आज 5 जुलाई को दोपहर 1 बजे पोलो ग्राउंड में औद्योगिक और रणनीतिक इतिहास, ग्वालियर-चंबल संभाग को नई पहचान देगी शिवपुरी के कोलारस (ग्राम पाली) में बनने वाली ₹2500 करोड़ की 'अदाणी ऑर्डनेंस (आयुध) एवं डिफेंस फैक्ट्री'

शनिवार, 4 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में 5 जुलाई को दोपहर 1 बजे मध्य प्रदेश के औद्योगिक और रणनीतिक इतिहास का सबसे स्वर्णिम अध्याय शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ मंच पर मौजूद रहकर शिवपुरी के कोलारस (ग्राम पाली) में बनने वाली ₹2500 करोड़ की 'अदाणी ऑर्डनेंस (आयुध) एवं डिफेंस फैक्ट्री' का भव्य शिलान्यास करेंगे. इस महा-आयोजन के लिए पूरा पोलो ग्राउंड सज-धजकर तैयार हो चुका है.
क्या-क्या बनेगा यहाँ?:
 इस अत्याधुनिक प्लांट में भारतीय सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बल के लिए स्मॉल आर्म्स (छोटे हथियार), एडवांस असॉल्ट राइफल्स, कार्बाइन, स्नाइपर राइफल्स, लाइट मशीन गन्स (LMG) और आधुनिक गोला-बारूद (Ammunition) का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाएगा।
रोजगार का महा-संकल्प
₹2500 करोड़ के इस निवेश से क्षेत्र के 2,000 से अधिक युवाओं को सीधे (प्रत्यक्ष) और 10,000 से अधिक लोगों को परोक्ष (अप्रत्यक्ष) रूप से रोजगार और व्यापार के अवसर मिलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति
इतने बड़े प्लांट के आने से छोटे उद्योगों, लॉजिस्टिक्स और स्थानीय व्यापार को भारी बढ़ावा मिलेगा।
"ग्वालियर-चंबल में नए युग की शुरुआत": केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
कल का दिन हमारे ग्वालियर-चंबल के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
कल, 05 जुलाई 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आत्मनिर्भर और सामर्थ्यवान भारत के विज़न को मजबूत करते हुए लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ Dr Mohan Yadav की गरिमामयी उपस्थिति में हम शिवपुरी में अदानी रक्षा संयंत्र का शिलान्यास करने जा रहे हैं। 
₹2500 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा ये प्लांट भारत के रणनीतिक मानचित्र पर हमारे शिवपुरी और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की स्थिति को अधिक मजबूत करेगा। इस प्लांट से देश की सुरक्षा तो मजबूत होगी ही और साथ ही हमारे क्षेत्र के 5000 से अधिक युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।
पोलो ग्राउंड में दोपहर 1 बजे सजने वाली है विकास की चौपाल
शिवपुरी के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खुद पोलो ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। पूरे शहर में नागरिकों को पीले चावल और आमंत्रण पत्र बांटकर इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का न्योता दिया गया है। कल दोपहर 1 बजे जब सीएम डॉ. मोहन यादव और 'द ग्रेट' ज्योतिरादित्य सिंधिया इस रक्षा संयंत्र की आधारशिला रखेंगे, तो शिवपुरी का नाम सीधे भारत के रक्षा मानचित्र पर अंकित हो जाएगा!
शहर तो शहर गांव गांव से जुटेंगे लोग
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिले के लोगों को हो सके इसके सभी प्रयास किए जा रहे है। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा की टीम भी जिले को मिलने जा रही इस बड़ी सौगात की खातिर तैयारियों में रात दिन जुटी है। आज वाहन से प्रचार किए जाने के साथ गांव गांव से लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने की कवायद की गई। प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह पीले चावल वितरित कर चुके है। बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, वरिष्ठ नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, विजय शर्मा, लवलेश जैन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलजा मिश्रा लवंगीकर, नीलू शुक्ला, मुन्नालाल कुशवाह, कपिल भार्गव, मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, अन्नू श्रीधर आदि ने मंच से लेकर फील्ड की तैयारियां पूरी की।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129