Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: गौसेवा कर मनाया 78वां सीए दिवस, घोषणा, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम

शनिवार, 4 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*ICAI की पहल से विद्यार्थियों को मिलेगा शांत एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध होगी सुविधा
शिवपुरी, 1 जुलाई। 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर शिवपुरी सीए एसोसिएशन एवं शिवपुरी CPE स्टडी चैप्टर ऑफ CIRC ऑफ ICAI द्वारा बाणगंगा स्थित पशु रक्षक संघ द्वारा संचालित गौशाला में गौसेवा एवं गो-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने गौसेवा कर समाज के प्रति अपनी सेवा एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शिवपुरी CPE स्टडी चैप्टर के संयोजक सीए विजय कुमार गुप्ता ने शहर के सीए विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सहयोग से शिवपुरी में एक आधुनिक सीए रीडिंग रूम स्थापित किया जा रहा है। यह रीडिंग रूम शगुन आर्केड, द्वितीय तल, नवग्रह मंदिर के पास, कमलागंज, ए.बी. रोड, शिवपुरी में संचालित होगा। उन्होंने कहा कि यह रीडिंग रूम सीए विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांत, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा।
चैप्टर के उप संयोजक सीए निमेष गोयल ने कहा कि शिवपुरी में लंबे समय से इस प्रकार की अध्ययन सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। रीडिंग रूम शुरू होने से सीए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन का बेहतर वातावरण मिलेगा और उनकी सफलता में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कोषाध्यक्ष सीए मोहित जैन ने बताया कि रीडिंग रूम में विद्यार्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी तथा यह सुविधा नाममात्र के शुल्क पर प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए धर्मेन्द्र जैन, सीए आशीष गोयल, सीए अखिल गोयल, सीए सत्यप्रकाश अग्रवाल, सीए कमल सिंह कुशवाह, सीए सोमेश जैन, सीए वेदांत सिंघल, सीए संयम जैन, सीए अतुल अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, सीए सेतु अग्रवाल, सीए  दिव्यांश गुप्ता, सीए नैंसी अग्रवाल एवं सीए वैशाली अग्रवाल सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा में सहभागिता निभाई तथा शिवपुरी में रीडिंग रूम की स्थापना को सीए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय पहल बताया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129