Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: सीएम मोहन यादव और द ग्रेट सिंधिया आगमन से एक दिन पहले नपाध्यक्ष और पार्षदों की पुरानी टसल की फिर दिखी झलक, प्रमुख बाजार में गूंजे नारे, "गली गली में शोर है, गायत्री शर्मा चोर है", भ्रष्टाचार बंद करो", बीजेपी ने थमाए नोटिस, जनता ने पूछा "ऐसी क्या मजबूरी जो गायत्री जरूरी"

शनिवार, 4 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और पार्षदों के बीच पिछले साल से आमने सामने की भिड़ंत जारी है। करेरा के ख्यात बगीचा हनुमान मंदिर पर पार्षदों ने गायत्री को हटाने की कसम खाई थी। इस्तीफे दिए गए और वो सब हुआ जो राजनीति में जायज है इस बीच कभी शिवपुरी तो कभी भोपाल तो कभी दिल्ली में बड़े नेताओं से पार्षदों ने गायत्री की शिकायत की। तथ्य प्रस्तुत किए लेकिन इस मामले में अभी तक गायत्री अंगद के पैर की तरह जमी हुई हैं। जब जब उन्हें हटाने की बात की जाती है किसी कथित लेनदेन की लिस्ट वायरल होने की चर्चा चल निकलती है और वास्तव में गायत्री मंत्र का जाप जारी है। आज शनिवार को फिर उक्त मामले में तड़का लग गया जब शहर के माधव चौक से लेकर प्रमुख बाजार में "गली गली में शोर है गायत्री शर्मा चोर है", भ्रष्टाचार बंद करो, की गूंज सुनाई दी। लोगों ने देखा तो पार्षदों का जत्था हाथ में तख्ती लिए उनके विरोध में नारे लगा रहा था।
                    (देखिए video)
यानि कि ये सब तब हुआ है जबकि 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को शिवपुरी दौरे पर आ रहे हैं उससे एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के एक दर्जन से अधिक भाजपा पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ तख्तियां लेकर शहर की सड़कों पर उतर आए और “गायत्री शर्मा चोर है” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने पार्षदों को समझाने और प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया, लेकिन पार्षद नहीं माने। प्रदर्शनकारी पार्षदों ने यहां तक कहा कि कौन अध्यक्ष, हम नहीं जानते।
इज्जत बचाने थमाए नोटिस
प्रदर्शन के बाद भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया। पार्टी की ओर से प्रदर्शन में शामिल भाजपा पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद ओमप्रकाश जैन (ओमी), वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद रितु रत्नेश जैन, वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद प्रतिभा गोपी शर्मा, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम अनिल वघेल, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद सरोज धाकड़, वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद राजा यादव, वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद रीना कुलदीप शर्मा, वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद विजय शर्मा (विंदास), वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद रघुराज सिंह गुर्जर (राजू), वार्ड क्रमांक 31 की पार्षद मीना पंकज शर्मा, वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद गौरव सिंघल तथा वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद कृष्णा नागर को जारी किए गए हैं।
जनता ने पूछा ऐसी क्या मजबूरी है कि गायत्री जरूरी है
ये तो ठीक है लेकिन जनता इस घटनाक्रम को लगातार देखने के बाद आज पूछती दिखी कि चलो गायत्री गलत है तो उसे नहीं हटाना कहां तक उचित है। 
सीएम के सामने होगा प्रदर्शन 
खैर ये साफ हो गया है कि कल सीएम के सामने नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा का मुद्दा उठना तय है, लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि भोपाल में हेमंत खंडेलवाल की तरह पूरी बात सुनकर सीएम डॉ मोहन यादव इन पार्षदों को कौन सी लोलिपॉप देकर निकल जाएंगे या कोई बदलाव होगा। इतना तय है कि आने वाले चुनाव में बड़े नेताओं की मनमर्जी का खामियाजा बीजेपी की उठाना पड़ेगा। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129