यह प्रतियोगिता कलेक्टर एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अध्यक्ष श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के तहत 07 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। पंजीयन की प्रक्रिया विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन की जाएगी। क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री सौरभ गौड ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता दोनों चरणों में प्रश्न मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, आध्यात्म प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित होंगे। मध्यप्रदेश में अनगिनत पर्यटन स्थल हैं, जिनमे ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान और प्राकृतिक सुंदरता वाले स्थान शामिल हैं। कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों में खजुराहो के मंदिर, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, सांची स्तूप, भीमबेटका की गुफाएं, और पचमढ़ी शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर, ओरछा, मांडू, और भोपाल जैसे शहर भी अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं।
प्रदेश में समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराने और पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। वर्ष 2016 से इस प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में एक साथ व एक ही तिथि को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से किया जाता है।
जिला स्तर पर प्रथम चरण में चयनित शीर्ष 06 टीमों के बीच मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता प्रदे
प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर पर ऑनलाइन मप्र टूरिज्म बोर्ड की वेबसाईट https://www.mptourism.
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें