Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने नशे के दुष्प्रभावों को बताने, लोगों को नशे से दूर करने रवाना किया रथ

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा नशे के दुष्प्रभावों को बताने एवं लोगों को नशे से दूर करने के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर मे जगह-जगह पर लोगों को जागरुक करेगा।
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' विशेष जनजागरूकता अभियान 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत शिवपुरी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। जिले मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलक भूटिया के निर्देशन मे समस्त थानों द्वारा अपने थाना क्षेत्रों एवं जिला मुख्यालय स्तर पर नशे से दूरी बनाने के लिये जागरुकता लाने के लिये लगातार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा छोड़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 23.07.2026 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नशे के विरुद्ध जन जागरूकता हेतु वाहन (प्रचार रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जागरुकता रथ शहर के विभिन्न इलाकों व बाजार में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देगी और जागरूकता का संदेश देकर लोगों को नशा नहीं करने के लिये प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129