बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद गुरुवार को पुलिस प्रशासन पहले से अधिक सतर्क नजर आया। सुबह से ही माधव चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास घूम रहे आवारा पशुओं को हटवा दिया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही, प्रदर्शन स्थल पर केवल छात्र-छात्राओं को ही रहने दिया गया और अन्य लोगों को वहां एकत्र होने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखी। (देखिए video)
शाम होते-होते निर्धारित अनुमति का समय समाप्त हो गया, लेकिन छात्र कुछ समय और प्रदर्शन जारी रखना चाहते थे। छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया कि उन्हें केवल शाम साढ़े छह बजे तक प्रदर्शन करने दिया जाए। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमति की शर्तों का पालन करना आवश्यक है।
इसके बाद पुलिस ने छात्रों को समझाइश देते हुए प्रदर्शन समाप्त करने के लिए कहा। अनुमति नहीं होने के कारण साढ़े छह बजे के बाद छात्रों को प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति नहीं दी गई और प्रदर्शन समाप्त करा दिया गया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच बातचीत भी हुई, हालांकि पूरा घटनाक्रम शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज अब शिवपुरी तक पहुंच चुकी है। लगातार तीसरे दिन हुए इस प्रदर्शन ने शहर में चर्चा का विषय बना दिया है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन केवल निर्धारित अनुमति और तय समय-सीमा के अनुसार ही कराया जा सकता है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें