Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया का दतिया दौरा, मंदिर दर्शन के बाद विशाल आमसभा को किया संबोधित, देखिए video

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Datia दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना की और बड़ौनी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस तरह दतिया विधानसभा उपचुनाव का सियासी पारा चढ़ते ही केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर आए। दतिया पहुंचने के बाद उन्होंने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत बेहद धार्मिक और पारंपरिक अंदाज में की।
मां पीतांबरा पीठ में मत्था टेका और महादेव का किया जलाभिषेक
दर्शन-पूजन: 
केंद्रीय मंत्री सिंधिया सबसे पहले दतिया के विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। वहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और मध्य प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
जलाभिषेक
इसके बाद वे परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव का पूर्ण विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
राजनीति से दूरी
मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि उनका और उनके परिवार का मां पीतांबरा से बरसों पुराना नाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह यहां केवल मां का आशीर्वाद लेने आए हैं और धार्मिक स्थल पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे।
बड़ौनी की विशाल जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना, प्रत्याशी का समर्थन
मंदिर में दर्शन करने और राजघाट कॉलोनी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सिंधिया सीधे ग्राम बड़ौनी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।
सिंधिया का बयान
जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर गदगद हुए सिंधिया ने कहा, "आज हमें ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना है जिसका जुड़ाव जनता से केवल दिमाग से नहीं, बल्कि सीधे दिल से हो"। उन्होंने मतदाताओं से आशुतोष तिवारी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।
विकास का दावा
उन्होंने ग्वालियर में भी मीडिया से बातचीत के दौरान दोहराया था कि यह दतिया के विकास का चुनाव है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार दतिया के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129