Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: भाषण के दौरान भावुक हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा दतिया की जनता मेरी है, बीजेपी की जीत निश्चित, देखिए video

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
datia दतिया। उप चुनाव के लिए दतिया में आज सोमवार को नामांकन दाखिल किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सीएम डॉ मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ जाकर प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल किया। मंच से भाषण के दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए उनकी आंखों से आंसू बह निकले। बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि भावुक हुआ था क्योंकि दतिया की जनता मेरी है। उन्होंने बीजेपी की सुनिश्चित जीत की बात दोहराई। साथ ही जब मीडिया ने पूछा कि मंच से सीएम डॉ नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा था कि डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया का जो विकास किया है उसी की दम पर हम चुनाव में उतरे हैं, तब डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं मीडिया से भी कहूंगा कि वह विकास कार्य हुए हैं दिखायें और नहीं हुए हों तो भी जनता को दिखाएं। 
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129