Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: मानवता शर्मसार, RPF कर्मियों ने स्टेशन सुपरिटेंडेंट को जमकर पीटा, घसीटा और दूर तक घसीटकर लेकर गए, देखिए video

सोमवार, 13 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
agra आगरा। आगरा कैंट स्टेशन पर बीते रोज खासा हंगामा हो गया जब उसी स्टेशन के सुपरिटेंडेंट और RPF कर्मियों के बीच हाथापाई ने हिंसक रूप ले लिया। RPF कर्मियों ने स्टेशन सुपरिटेंडेंट को जमकर पीटा, घसीटा और दूर तक घसीटकर लेकर गए। इस मामले में 5 को निलंबित किया गया है। लेकिन जिस तरह से ऑन ड्यूटी डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (DSS) नरेंद्र सिंह चाहर को RPF जवानों ने जमकर पीटा, और उन्हें अमानवीय तरीके से घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गए ये घटना मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली है। जिस वक्त ये मारपीट की जा रही थी स्टेशन पर सैकड़ों यात्री मौजूद थे और ट्रेन हॉल्ट भी हुआ था। लोगों ने बताया कि डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर की सिर्फ़ इतनी सी गलती थी कि उन्होंने एक महिला की मदद के लिए ट्रेन को रुकवा दिया था। इधर RPF कर्मी मारपीट करते गाली देने की बात कह रहे थे। 
#Agra #ViralVideo, #IndianRailway 
#Newsmamakadhamaka #trendingreels
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129