Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: सिनेमा घरों में दिव्यांगजनों को मिलेंगी ऑडियो डिस्क्रिप्शन, क्लोज्ड कैप्शनिंग, ओपन कैप्शनिंग, भारतीय सांकेतिक भाषा की सुविधा

सोमवार, 13 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* सुगम सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
शिवपुरी, 13 जुलाई 2026। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सभी सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
 कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इस सम्बन्ध में जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिसके तहत नगर क्षेत्र के सभी सिनेमा घरों में दिव्यांगजनों के लिए शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं 7 दिवस के भीतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
दिव्यांगजनों को मिलेंगी ये सुविधाएं
सिनेमा घरों में ऑडियो डिस्क्रिप्शन, क्लोज्ड कैप्शनिंग, ओपन कैप्शनिंग तथा भारतीय सांकेतिक भाषा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा टिकट काउंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करना भी अनिवार्य होगा, ताकि दिव्यांगजन आसानी से इनका लाभ उठा सकें।
शिकायतों का होगा रिकॉर्ड, नियमित होगी निगरानी
सिनेमा घरों में फिल्म प्रदर्शन के दौरान दिव्यांग दर्शकों को आवश्यक तकनीकी और शारीरिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के सभी सिनेमा घरों में उपलब्ध सुविधाओं का विवरण संकलित किया जाएगा तथा दिव्यांगजनों से प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा, जिससे शासन के निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129