भोपाल। शिवपुरी जिले के निवासी और निवाड़ी जिले के यातायात प्रभारी सूबेदार नीरज शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति सूची के अंतर्गत रक्षित निरीक्षक (Reserve Inspector) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के उपरांत पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आशा व्यक्त की कि रक्षित निरीक्षक नीरज शर्मा अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के माध्यम से विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पदोन्नति प्राप्त करने पर रक्षित निरीक्षक नीरज शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनकी पदोन्नति पर मामा का धमाका डॉट कॉम के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा, दीपू शर्मा आदि ने बधाई दी है। #spniwari #collectorniwari
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें