shivpuri शिवपुरी। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर बाल शिक्षा निकेतन (छिब्बर स्कूल) शिवपुरी में विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम, साहस एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रूबी ,टोपाज, सैफायर एवं जेड हाउस के मध्य इंटर हाउस अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टोपाज हाउस प्रथम स्थान पर तथा रूबी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान को प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के भूतपूर्व सर्जन डॉ. पी.के. खरे तथा विद्यालय की भूतपूर्व प्राचार्या श्रीमती कामिनी सक्सेना जी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा, और युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली संवाद, सशक्त अभिनय और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना नई पीढ़ी के हृदय में आज भी उतनी ही प्रखर है।
इस अवसर पर विद्यालय संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर जी एवं प्राचार्य श्री पवन उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलिअर्पित की।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें