Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: देखते ही देखते अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली, पेड़ों से टकराया तो चालक अर्पित धाकड़ ने जान बचाने लगाई छलांग, ट्रेक्टर के पहिये के नीचे दबने से मौके पर हो गई मौत

सोमवार, 27 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। होनी होकर रहती है इसे कोई टाल नहीं सकता ये कहावत कुछ देर पहले ग्राम मुड़ेरी बस स्टैंड के पास देखने को मिली जब एक ट्रैक्टर चालक अर्पित धाकड़ बूडदा ग्राम से यहां पहुंचा। चलते चलते उसका ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गए और ट्रैक्टर बहकते हुए सड़क से नीचे उतरा और पेड़ों में जा टकराया। ये देख चालक अर्पित ने ट्रैक्टर से जान बचाने छलांग लगा दी लेकिन बचने की बजाए ट्रेक्टर का पहिया उसी के ऊपर जाकर रुका जिससे अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी नगेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि ग्रामीण मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी है। ग्राम में शोक की लहर है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129