Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: नागरिक बैंक के संचालक विक्रम रावत ने दिया इस्तीफा

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह ने नागरिक सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। आप 4 वर्षों से नागरिक बैंक में डायरेक्टर पद पर सेवा दे रहे थे।
 बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत द्वारा नागरिक बैंक से डायरेक्टर पद पर अपना इस्तीफा अध्यक्ष वासित अली और मैनेजर की मौजूदगी में सौंप दिया है उनका कहना है कि मैं बैंक के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं संगठन में अति क्रियाशीलता होने के कारण बैंक में ना समय देने के कारण मैं अपने पद से मुक्त होना चाहता हूं और इसी वजह से मैं आज
नागरिक बैंक के अध्यक्ष बासित अली एवं बैंक के महावीर जैन को अपना इस्तीफा सौंप रहा हूँ।
इस दौरान नागरिक बैंक में एक प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया था जिसमें पत्रकारों को मुख़ातिब होते हुए विक्रम सिंह रावत ने कहा कि जब हम किसी कार्य को अच्छे से नहीं कर सकते तो हमें उसे कर से मुक्ति ले लेनी चाहिए या दूरी बना लेनी चाहिए जिससे कोई अच्छा व्यक्ति आकर उस कार्य को और अच्छे से संभाल सके यह मेरा संगठनात्मक सिद्धांत भी है जिसे मैं पूरी तरह पालन करता हूं। दूसरी बात यह भी है कि बैंक में जो भी व्यक्ति
डायरेक्टर या अन्य पद पर बैठा हुआ है वह भी अच्छी तरह से सोच और कार्य करें क्योंकि सिर्फ नाम के लिए पद पर बैठना ठीक नहीं है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129