Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: सावधान! शिवपुरी की सड़कों और पार्कों में सादे कपड़ों में घूमेगी 'निर्भया', एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत

शनिवार, 25 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शिवपुरी में मनचलों की खैर नहीं: सिविल ड्रेस में तैनात 'निर्भया टीम' ने पार्क से हुड़दंगियों को दबोचा
shivpuri शिवपुरी। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के कड़े रुख के बाद शहर में मनचलों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष 'निर्भया टीम' को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एएसपी श्री आर. डी. प्रजापति व सीएसपी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस (सादे कपड़ों) में शहर के स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और पार्कों में तैनात किया गया है।
यह टीमें गुपचुप तरीके से महिलाओं पर फब्तियां कसने और अभद्र व्यवहार करने वाले आवारा तत्वों पर पैनी नजर रख रही हैं।इसी कड़ी में वीर सावरकर पार्क में सादे कपड़ों में तैनात निर्भया टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पार्क में घूम रहे कुछ मनचलों को युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करते रंगे हाथों पकड़ा। महिला पुलिस कर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना देहात की मोबाइल वैन को मौके पर बुलाया और हुड़दंगियों को गिरफ्तार करवाकर थाने भिजवाया, जहाँ उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सार्वजनिक स्थलों पर हड़कंप मच गया है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129