Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: एसडीओपी के रिश्तेदार के सूने घर में चोरी, ताला टूटा, अलमारियां खुलीं... और पुलिस थानों की सीमा तय करने में जुटी रही! लोग बोले, जब साहब के रिश्तेदार के घर ये हाल, तो आम जनता का क्या होगा? शिवपुरी पुलिस का 'गजब' कारनामा, देखिए video

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर में थीम रोड राम स्टील्स के पीछे स्थित कॉलोनी निवासी मुन्नालाल शर्मा के सुने घर को चोरों ने निशाना बना लिया है। एसडीओपी बड़ौदा पदस्थ अवनीत शर्मा के रिश्तेदार मुन्नालाल जी परिवारजनों के साथ करीब 1 महीने पहले इंदौर गए हुए थे इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर में घुसे और चाबी से अलमारियों को खोलकर सामान ले गए। यहां कितनी चोरी हुई ये शर्मा परिवार के इंदौर से लौटने पर ज्ञात हो सकेगा लेकिन जिस तरह चोरों ने 3, 4 अलमारियों के साथ सामान खंगाला है उससे लगता है माल हाथ लगा होगा हालाकि जब शर्मा जी आएंगे तब ज्ञात होगा।
                   (देखिए video)
रिश्तेदार ने देखा दरवाजा खुला तो खुली पोल
आज शर्मा जी का कोई रिश्तेदार कॉलोनी में आया लेकिन जब दरवाजा खुला देखा और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तब अन्य लोगों और पुलिस को सूचित किया। 
गजब ये कि सीमा में उलझी रही पुलिस
गजब की बात ये है कि जब पुलिस को सूचित किया गया और वह मौके पर गई तो पड़ताल करने की बजाए थाना सीमा को लेकर बहस करती रही। कोतवाली और फिजिकल पुलिस घटना स्थल को लेकर तय करने में जुटी थी जिसे देखकर मौके पर लोगों ने कहा कि जब पुलिस के अधिकारी के रिश्तेदारों के घर चोरी में ये हालत है तो सामान्य इंसान के घर चोरी हो तो पुलिस मौके पर आने का भी कष्ट न करे। 
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129