Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews शिवपुरी बीआरसीसी बने राजौरिया, ओझा ने दिया इस्तीफा

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सर्वशिक्षा अभियान के तहत संचालित शिवपुरी जनपद शिक्षा केन्द्र में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल सामने आया है। यहां बतौर बीआरसीसी लंबे समय से कार्यरत बालकृष्ण ओझा ने गुरूवार को अचानक बीआरसीसी पद से इस्तीफा सौंप दिया। इसके पीछे उन्होंने पारिवारिक दायित्वों का हवाला दिया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस्तीफे के बाद खाली हुए इस पद की कमान तत्काल जिला शिक्षा केन्द्र में कार्यरत एपीसी अतरसिंह राजौरिया को सौंप दी है। इतना ही नहीं शुक्रवार दोपहर राजौरिया ने जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया है। उन्हें यह जिम्मेदारी एपीसी के मूल कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक सौंपी गई है। बताया जाता है कि ओझा पिछले लंबे समय से पारिवारिक दायित्वों के कारण बीआरसीसी जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे। इस दौरान वह कई बार वह लंबी छुट्टी पर भी रहे जिससे जनपद शिक्षा केन्द्र से जुड़े कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही थी।अंतत: उन्होंने गुरूवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अतरसिंह राजौरिया को बीआरसीसी का दायित्व मिलने पर सहकर्मियों सहित शिक्षक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
इनका कहना है
शिवपुरी बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने पारिवारिक दायित्वों का हवाला देकर इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद एपीसी राजौरिया को आगामी आदेश तक के लिए शिवपुरी बीआरसीसी का प्रभार सौंपा गया है। ओझा लंबे समय से पर्याप्त समय नहीं दे रहे थे जिससे जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति भी प्रभावित हो रही थी।
दफेदार सिंह सिकरवार,
डीपीसी, शिवपुरी।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129