शिवपुरी, 31 जुलाई 2026। जनसंपर्क विभाग में 39 वर्षों तक अपनी सेवायें देने वाले श्री मोहन बाबू सोनी 31 जुलाई 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। श्री मोहन बाबू सोनी ने जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में पदस्थ रहते हुए उत्कृष्ट सेवायें प्रदान कीं। साथ ही उनके द्वारा समय-समय पर सौंपे गए दात्यिवों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया गया।
सेवानिवृत्त होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर सहायक संचालक जनसंपर्क श्रीमती प्रियंका शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारगणों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेंट किए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारगण एवं जनसंपर्क कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विदाई समारोह में भारी वाहन चालक श्री मोहन बाबू सोनी ने कहा कि मेरी कोशिश रही है कि शासन की मंशानुरूप हम प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करें। मुझे जिस मंशा के साथ शासन ने जिम्मेदारी सौंपी है, उस पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाए, जो मैंने सच्ची निष्ठा के साथ पूरा किया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें