Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: मानवता की मिसाल: तेजस्व पाराशर ने संकट में फँसे बहुचर्चित स्वान का बचाया जीवन

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मंशापूर्ण मंदिर के पीछे, कत्था मिल क्षेत्र निवासी राजू - राधा पाराशर के सुपुत्र तेजस्व पाराशर ने सजगता और तत्परता का परिचय देते हुए  दिनांक 30/7/2026 को एक बेज़ुबान स्वान की जान बचाई।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक स्वान के गले में डिब्बा फँस जाने का मामला काफी चर्चा में था। यह बहुचर्चित स्वान साइंस कॉलेज के पास स्थित प्रोफ़ेसर्स कॉलोनी में लगातार घूमता हुआ देखा गया था। भोजन और पानी न मिल पाने के कारण वह अत्यंत व्यथित स्थिति में भटक रहा था और लोग लगातार इसके लिए चिंतित थे।
जैसे ही तेजस्व पाराशर की नजर इस स्वान पर पड़ी, उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और बिना समय गंवाए स्वान के गले में फँसे डिब्बे को सावधानीपूर्वक बाहर निकाल दिया। उनकी इस तत्परता से लंबे समय से संकट से जूझ रहे इस बेज़ुबान जीव को नया जीवन मिला।
तेजस्व पाराशर के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने समाज को यह संदेश भी दिया कि हमें असहाय एवं मूक पशु-पक्षियों के प्रति सदैव दया और करुणा का भाव रखना चाहिए"" मामा का धमाका" समूह उनकी इस सार्थक पहल की सराहना करता है, साथ ही एक संदेश भी देना चाहता है कि स्वान के पास आवश्यक सावधानी से ही जाना चाहिए जैसा कि तेजस्व ने किया उन्होंने ग्लब्ज, शूज आदि आवश्यक इंतजाम किए और तब रिस्क ली। क्योंकि जरा सी असावधानी में एंटी रेबीज लगवाने पड़ सकते थे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129