बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री आनंद सिंह राजावत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, संबंधित अधिकारीगण तथा समस्त ताज़ियादार इस बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर और अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों और धर्मगुरुओं से भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
बैठक में ताजियों के मार्ग और समय-सारणी पर विस्तार से चर्चा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 04 अगस्त की रात 12 बजे से चेहल्लुम शरीफ के सभी ताजिये हुसैन टेकरी पहुंचेंगे, जिसके बाद 05 अगस्त को वहां से 12 बजे तक करबला विसर्जन स्थल पहुंचेंगे। इसके पूर्व सुबह माधव चौक पर स्कूली बस आदि का जाम न लगे इसके लिए ताजिया उक्त स्थल से जल्द निकाले जाने की बात अधिकारियों ने कही। इसके लिए थानों पर ताजिया दारान से बैठक की जाएगी। इधर जुलूस के सुगम संचालन के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ताज़िया मार्गों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, सड़कों के गड्ढों के भराव व मरम्मत और आवारा पशुओं को हटाने के कड़े निर्देश जारी किए गए।सुरक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करते हुए, ताज़िया विसर्जन स्थल करबला शरीफ़ पर गोताखोरों की तैनाती, रस्सी व टॉर्च की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षित दूरी चिह्नित कर आमजन का प्रवेश नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय में 24 घंटे डॉक्टरों की आपातकालीन ड्यूटी लगाने के निर्देश भी जारी किए गए।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाएं तथा शहर में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें