#mamakadhamakanews: सपाक्स पार्टी की मांग पूरी हुई
shivpuri शिवपुरी। डाक विभाग ने महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद तात्या टोपे के नाम से डाक टिकट जारी कर दिया है। याद रहे कि पोस्ट ऑफिस मुद्राओं में तात्याटोपे का चित्र शामिल करने को लेकर सपाक्स पार्टी ने ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में सपाक्स पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला संयोजक महेन्द्र कुमार दुबे द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई थी कि शिवपुरी जिले के पोस्ट ऑफिस के पत्रों पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेना नायक तात्या टोपे के नाम और उनके चित्र को शामिल किया जाए। इसके समर्थन में सरदार वल्लभ भाई बेल के पैत्रिक गांव करमसद (गुजरात) के पोस्ट ऑफिस की सील और वहां के पोस्ट ऑफिस पर मोनो लगा हुआ कार्ड भी मांग पत्र पर चस्पा किया गया है। अब जाकर मांग पूरी हुई है।
Next Story
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें