Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: टाइल्स के व्यवसाय के साथ अब गुलाब और खीरे की खेती कर रहे अमित गुप्ता के फार्म पर पहुंचे जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। इंसान चाहे तो वह कुछ भी कर सकता है, मसलन वह किसी अन्य तरह का व्यवसाय भले ही करता हो लेकिन जरूरत महसूस हो तो व्यवसाय बदलकर उसमें भी कामयाबी के झंडे गाड़ सकता है। जी हां कुछ ऐसा ही नवाचार किया है शहर के जाने माने टाइल्स व्यवसाई अशोक गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता ने जिन्होंने पुस्तैनी टाइल्स के व्यवसाय के साथ अब गुलाब और खीरे की खेती की शुरुआत की है वो भी खेती के नवीन तरीकों के साथ साथ। 
आज जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किया निरीक्षण 
किसी भी व्यवसाय में पूंजी की आवश्यकता रहती है, इसी के चलते अमित गुप्ता ने सरकार की योजनाओं का लाभ लिया है। आज जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा अमित के फार्म हाउस जा पहुंचे। उन्होंने ग्राम मुड़ेरी स्थित श्री अमित गुप्ता के पॉली हाउस का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वहां डच गुलाब और खीरा की उन्नत खेती का अवलोकन किया। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने फसलों की उत्पादकता, वर्तमान बाजार स्थिति और उद्यानिकी और बागवानी खेती की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बागवानी की इन आधुनिक पद्धतियों में किसानों की रुचि और उनके द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की सराहना की।
​साथ ही, उन्होंने फसलों की सिंचाई के लिए उपयोग की जा रही माइक्रो स्प्रिंकलर तकनीक की कार्यप्रणाली को समझा और सरकार द्वारा कृषि गतिविधियों पर दी जा रही अनुदान एवं सब्सिडी योजनाओं का किसानों को लाभ लेने के लिए कहा। इस मौके पर अमित के छोटे भाई अभिषेक गुप्ता एवं अधिकारी  मौजूद थे। #shivpuri
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129