Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: "जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा बने शिक्षक, स्कूल के बच्चों से किया संवाद"

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने आज शिवपुरी के बड़ौदी स्थित 'एकीकृत शाला शा. मा. विद्यालय बड़ौदी सड़क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और बच्चों से संवाद किया। 
उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यालय प्रबंधन को एक अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। 
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई के स्तर को परखा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों पर बल दिया।
सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखें और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं में कोई कमी न रहे।
छात्र छात्राओं से किया संवाद
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने स्कूल निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं से भी संवाद किया। बच्चों के प्रतिदिन स्कूल आने और पढ़ाई के लिए कहा। बच्चों से संवाद के दौरान एक पूरी कक्षा में एक खुशनुमा माहौल बन गया।
सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि विद्यालय में अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का होना अनिवार्य है, ताकि विद्यार्थी बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।#shivpuri
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129