शिवपुरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ ग्राहक पंचायत ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। 15 जुलाई 2026 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश) द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों में बढ़ रही मिलावट की गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला को सौंपा गया है। ज्ञापन में संगठन ने चिंता व्यक्त की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट न केवल उपभोक्ताओं के आर्थिक हितों को नुकसान पहुँचा रही है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे "मुख्यमंत्री मिलावट से मुक्ति अभियान" का हवाला देते हुए संगठन ने शिवपुरी जिले में भी इसके तहत प्रभावी और निरंतर कार्रवाई करने की मांग की है।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा रखी गई मुख्य मांगें:
* जिले में दूध, मावा, घी, तेल, मसाले, मिठाई और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों की नियमित और सघन जांच की जाए।
*आगामी त्योहारों और विवाह सीजन के दौरान विशेष जांच अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई हो।
* खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बाजारों से नियमित रूप से सैंपल लेकर उनकी समय सीमा में जांच सुनिश्चित की जाए।
* दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
आम जनता के लिए खाद्य मिलावट संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु एक हेल्पलाइन नंबर और जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाए।
साथ ही की गई जांच और कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक की जाए ताकि आम नागरिकों का विश्वास बढ़े।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारियों में हरबीर सिंह चौहान, मुरालीलाल कुशवाहा, संदीप मिश्रा, हरीबाबू गुप्ता आदि ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र और ठोस कदम उठाएगा।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें