शिवपुरी। शिवपुरी क़े वरिष्ठ समाज सेवी, कुशल संगठक एवं राष्ट्र वादी विचारों क़े धनी एस क़े एस चौहान दिनांक 28 जुलाई मंगलवार को स्वास्थ्य लाभ लेने क़े उपरान्त पूर्ण स्वस्थ होकर शिवपुरी वापस आ रहे है. जिनका महाराणा प्रताप चौक पर शाम 3.30 बजे स्वागत किया जावेगा.जहां से वे सीधे क्षत्रिय भवन निर्माण स्थल पर जावेगे. इस आशय की जानकारी क्षत्रिय महासभा क़े पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक शिवप्रताप सिंह कुशवाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति क़े रूप में दी है.
ज्ञातव्य रहे कि चौहान एक कुशल संगठक क़े रूप में ग्रामीण बैंक क़े राष्ट्रवादी संगठन का नेतृत्व करते रहे एवं दो वार राष्ट्रीय अध्यक्ष क़े पद पर भी आसीन रहे.समाज सेवा क़े क्षेत्र में उनके द्वारा विभिन्न कीर्तमान स्थापित किये गए. ग्रामीण बैंक स्टॉफ को संगठित कर ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति का गठन किया गया जिसके माध्यम से सैकड़ो स्वास्थ्य शिविर नेत्र शिविरों क़े आयोजन क़े साथ स्टॉफ क़े सहयोग से शहर को अन्तिम यात्रा वाहन का प्रकल्प दिया व विवेकानंद कॉलोनी में दत्तो पंत ठेगठी भवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है एवं मुक्ति धाम में सत्य वादी राजा हरिश्चन्द्र की प्रतिमा स्थापित कराई गयी. उनकी एक अपील पर शहर की विभिन्न समाज सेवी संगठनों द्वारा शहर क़े विभिन्न चौराहो पर वाटर कूलर स्थापित किये गए है.समय समय पर शहर की बिभिन्न समाज सेवी संस्थाओ द्वारा सम्मानित भी किया जाता रहा है प्रेम स्वीट परिवार द्वारा स्थापित प्रेम रत्न पुरस्कार भी उन्हें प्रदान किया गया है समाज सेवा हेतु मध्यप्रदेश क़े राज्य पाल द्वारा भी आभार पत्र प्रदान किया गया है बैंक से रिटायरमेंट क़े उपरान्त बिभिन्न समाज सेवी संस्थाओ में सेवा कार्य क़े साथ क्षत्रिय समाज का नेतृत्व भी कर रहे है. जंहा उनके द्वारा समाज जनों क़े सहयोग से क्षत्रिय भवन क़े निर्माण का प्रकल्प हाथ में लिया है.वर्तमान में वह अपना घर आश्रम शिवपुरी एवं मंगलम शिवपुरी में डायरेक्टर क़े रूप में सेवाएं दे रहे है.
ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति क़े अध्यक्ष वाय क़े जैन एवं क्षत्रिय समाज क़े अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सेंगर ने सभी समाज सेवी संस्थाओ एवं समाज सेवियों से स्वागत की अपील की है.
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें