शिवपुरी। अग्रवाल महिला मंडल का वर्ष 2026-- 27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल और संचालक मंडल द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई । जिसमें नवीन अध्यक्ष के रूप में आशु अग्रवाल, सचिव अंजू गर्ग एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनीता बंसल को दी गई है। कार्यकारिणी के विस्तार में उपाध्यक्ष के रूप में बबीता अग्रवाल, सह उपाध्यक्ष ज्योति सिंघल, सहसचिव प्रार्थना अग्रवाल एवं मोनिका गर्ग को एवं सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुधा अग्रवाल को सौंपी गई है। इस अवसर पर संरक्षक मंडल एवं संचालक मंडल ने सभी नवीन पदाधिकारिओं को अच्छे से कार्य करने के लिए अपना सहयोग देने की बात कही। नवीन अध्यक्ष आशु अग्रवाल ने कहा कि मैं सभी महिलाओं से मिलकर संस्था के हित में अच्छे से अच्छा कार्य करने का प्रयास करूंगी, आप सभी के सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष टीना गुप्ता ने संरक्षक मंडल एवं विभिन्न प्रकार के गेम के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया, उन्होंने इस अवसर पर फ्रेंडशिप बैंड सभी महिलाओं को हाथ में पहनाकर उनका स्वागत किया एवं विभिन्न प्रकार के गेम खिलाए गए जिसमें पंक्चुअलिटी में सुधा अग्रवाल ने जीता वहीं दूसरे गेम में प्रथम स्थान अंशु अग्रवाल, द्वितीय स्थान सरिता मंगल ने जीता। एवं महिलाओं के अन्य गेम भी आयोजित किए गए जिनमें प्रथम स्थान आशु अग्रवाल द्वितीय स्थान अंजू गर्ग ने प्राप्त किया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें