शिवपुरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुढ़ेरी मे मध्यप्रदेश शासन के ''एक पेड़ माँ के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया स्कूल परिसर मे आम, जामुन बेर,पीपल,गुलमोहर, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया कार्यक्रम में प्राचार्य महावीर दीक्षित ने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार है पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए इस अवसर पर शक्तिशाली महिला संगठन के सदस्य श्री रवि गोयल,श्रद्धा जादौन, अजय बाथम,नागेंद्र रघुवंशी, शिवनाथ सिंह चौहान, श्रीमती भावना यादव,अशोक सिंघल, श्रीमती काजल तिवारी, श्रीमती नीतू वर्मा, सिडल राम कुसमी श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव, श्रीमती हेमलता राजपूत, अनिल गुप्ता, अनिल शर्मा, दिलशाद खान,संजय प्रजापति,आशीष जाटव सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें