Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: अब साल भर ₹60 लीटर मिलेगा भरपूर फैट वाला दूध, शिवपुरी में डेयरी और दूधिया संघ के बीच ऐतिहासिक समझौता, डेयरी पर लाइव चेक कर सकेंगे दूध का फैट, बर्तन लाओ, ₹2 बचाओ! शिवपुरी में अब पॉलीथिन को 'बाय-बाय'

शनिवार, 25 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शिवपुरी मिल्क अपडेट: दूध के नए दाम और क्वालिटी मानक तय, 2027 तक राहत
shivpuri शिवपुरी। शहर में पहली बार आम जनता को फेट और एसएनएफ मानक दूध उपलब्ध होगा। दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार शाक्य और डेयरी संचालक आनंद राठौर, मुकेश जैन के प्रयासों से दूधिया संघ के साथ हुए समझौते के तहत ये रास्ता निकला है। बता दें कि पिछले कुछ समय से दूध की कीमतों और खरीद दरों को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार पूरी तरह सुलझ गया है। दुग्ध विक्रेता व्यापारी संघ और दूधिया संघ के पदाधिकारियों के बीच आयोजित एक विशेष बैठक में आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए एक साल का बड़ा समझौता किया गया है। यह नई व्यवस्था 25 जुलाई 2026 से लागू होकर 24 जुलाई 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस समझौते के तहत न केवल दूध के दाम तय किए गए हैं, बल्कि मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए पहली बार दूध की गुणवत्ता (फैट और SNF) के कड़े मानक भी निर्धारित किए गए हैं।
दूध की नई दरें और शर्तें
रिटेल काउंटर दर (₹60/लीटर): उपभोक्ताओं को डेयरी या खुदरा दुकानों से सामान्य रूप से दूध ₹60 प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
बर्तन लाने पर विशेष छूट (₹58/लीटर): पर्यावरण संरक्षण और पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह हतोत्साहित करने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। जो ग्राहक अपने घर से साफ बर्तन (कंटेनर) लेकर दूध लेने जाएंगे, उन्हें ₹2 प्रति लीटर की छूट मिलेगी और दूध ₹58 प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा।
पॉलीथिन को कहें बाय-बाय:
 दोनों संघों ने शहर को सिंगल-यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए ग्राहकों से अपील की है कि वे थैलियों में दूध लेने के बजाय पारंपरिक बर्तनों का इस्तेमाल करें।
शुद्धता की लाइव गारंटी (फैट और क्वालिटी स्टैंडर्ड)
मौके पर फैट चेक करने की सुविधा
अब ग्राहक डेयरी पर जाकर दूध लेते समय खुद दूध की शुद्धता और फैट की जांच करवा कर दूध क्रय कर सकते हैं। विक्रेताओं को इसके लिए पूरी पारदर्शिता बरतनी होगी।
तय मानक:
 इस समझौते के अनुसार दूध में फैट (वसा) का मानक 5.0 (स्वीकार्य सीमा 4.8 से 5.2) और SNF (ठोस गैर-वसा) का मानक 8.5 (स्वीकार्य सीमा 8.0 से 8.5) निर्धारित किया गया है।
समझौते पर हुए हस्ताक्षर
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता और समझौते पर दुग्ध विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार शाक्य और दूधिया संघ के अध्यक्ष कोक सिंह गुर्जर सहित दोनों संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई है। दोनों पक्षों ने संकल्प लिया है कि पूरे साल शिवपुरी की जनता को बिना किसी किल्लत के भरपूर शुद्ध दूध की आपूर्ति की जाएगी।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129