शिवपुरी। 22 जुलाई 2026 को माधव चौक पर छात्रों के पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में गुरुवार को जिले के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन के अनुसार, प्रदर्शन की कवरेज के दौरान कुछ असामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, धक्का-मुक्की की तथा लाइव प्रसारण में भी बाधा उत्पन्न की। महिला मीडिया कर्मियों के साथ भी अशोभनीय टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता में बाधा हैं, बल्कि महिला सम्मान के भी विरुद्ध हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि घटना के वीडियो फुटेज उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सकती है।
ज्ञापन पर जिला शिवपुरी के अनेक पत्रकारों के हस्ताक्षर हैं। पत्रकारों ने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, ताकि मीडिया कर्मी निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें