शिवपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बाद इसकी खूबसूरती का दीदार करने दून जूनियर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे पहुँचे।स्टेशन की नई भव्यता, रंग-बिरंगी कलाकृतियों और उत्कृष्ट नक्काशी को देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शैक्षणिक भ्रमण (टूर) के तहत आयोजित इस विजिट में स्कूल के नर्सरी से लेकर यूकेजी (UKG) तक के छोटेबच्चों ने हिस्सा लिया। स्टेशन परिसर में कदम रखते ही आधुनिक सुख-सुविधाओं और दीवारों पर उकेरी गई सुंदर कलाकृतियों ने बच्चों का मन मोह लिया। भ्रमण के दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने भी बड़े ही उत्साह के साथ नन्हे-मुन्नों को वहां उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। बच्चों की मासूम जिज्ञासा और उनका भारी उत्साह देखकर रेलवे का स्टाफ भी काफी रोमांचित रहा और उन्होंने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान बच्चों के चेहरे की खुशी और कौतूहल देखते ही बन रहा था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के व्यावहारिक दौरों से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है। भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए दून जूनियर स्कूल का पूरा स्टाफ और शिक्षक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें