Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanewsshivpuri: शहर में आए सीएम यादव और द ग्रेट सिंधिया, पुलिस का बेवजह प्रोटोकॉल बना परेशानी का सबब, vip लिस्ट ने भी बढ़ाई नेताओं और मीडिया की मुश्किले

रविवार, 5 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर में अदाणी ऑर्डनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास के लिए आए प्रदेश के सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के दौरान जहां जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा की टीम द्वारा जुटाई गई व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई तो वहीं पुलिस प्रशासन ने vip लिस्ट के नाम पर नेताओं को हवाई पट्टी और पोलो ग्राउंड पर प्रवेश से रोककर उनकी किरकिरी की तो वहीं इसी लिस्ट की खातिर मीडिया साथियों को भी आईना दिखाने की कोशिश की। इतना ही नहीं पोलो ग्राउंड पर एक तरफा प्रवेश की इजाजत होने और दो तरफ से प्रवेश बंद होने, चौथी तरफ अस्पताल होने के फेर में आमजन को भी परेशानी का सामना करते देखा गया। आपको बता दें कि आज आसमान से आग बरस रही थी और तीखी गर्मी थी इसके बावजूद अपने नेताओं के लिए आए जन जब उनसे दूर होने पर मजबूर किए हुए तो लोगों ने पुलिस को जमकर कोसा। 
पहली बार नहीं आए सीएम या द ग्रेट सिंधिया 
लोगों का कहना है कि नगर में इसके पहले भी नेताओं का आगमन हुआ है। दोनों नेता भी आ चुके है लेकिन जिस तरह आज पुलिस के आला अधिकारी अपने अधिनस्थों को डॉट डपट रहे थे उसके नतीजे में अधिकारियों को व्यवस्था बनाने में परेशानी हुई जबकि जिले में पहले से पदस्थ पुलिस अधिकारी एसडीओपी संजय मिश्रा, टी आई विकास यादव आदि जानते थे कि नगर में कौन किस ओहदे वाला है और उसकी रसूख के हिसाब से प्रवेश मिलना चाहिए या नहीं लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश क्रम में आज सारी व्यवस्था अस्त व्यस्त नजर आई। उमीद है जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जानने की कोशिश करेंगे कि कौन कितना वजनदार है।
डी आई जी डॉ असित यादव की सौम्यता पर भारी जिले के अधिकारी
एक तरफ डी आई जी डॉ असित यादव ने सरलता और सौम्यता का परिचय दिया तो दूसरी तरफ स्थानीय अधिकारी न जाने किस ख्याल में नेताओं और मीडिया साथियों को टारगेट किए रहे। कई नेता और मीडिया कर्मी अंदर तक प्रवेश नहीं कर सके। 
बीजेपी के नेताओं संभल जाओ, vip लिस्ट से बाज आओ
लोगों ने बीजेपी नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि vip कल्चर से बाहर निकलकर जनता के बीच काम करिए ऐसा न हो कि स्थानीय स्तर मनमर्जी का नतीजा बड़े नेताओं की सेहत बिगाड़ दे। 
vip लिस्ट के चक्कर में हुई बंटी यादव की पुलिसकर्मी से भिड़ंत
हवाई पट्टी पर vip लिस्ट के फेर में जिला पदाधिकारी बंटी यादव को एक पुलिसकर्मी ने सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया के पास जाने से रोक दिया। बहस होने लगी यहां तक कि जब जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने दखल दिया तब भी पुलिस वाले अड़े रहे। बाद में माने जिस पर बंटी यादव को पुलिसकर्मी पर आँखे तरेरते देखा गया।
यहां तक तो ठीक करेरा विधायक रमेश खटीक तक से पुलिस वाले ने बदतमीजी की।
इधर महल गेट पर लिस्ट के फेर में लौटे बड़े बड़े नेता और मीडिया कर्मी 
पोलो ग्राउंड पर महल गेट पर भी vip लिस्ट के फेर में कई बड़े बड़े नेताओं को चलता कर दिया गया। नगर सेठ तेजमल सांखला, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष संजय कुशवाह आदि को प्रवेश नहीं दिया गया बल्कि टी आई विनय यादव की टीम नेताओं को गरियाते दिखाई दी। इधर मीडिया को कलेक्ट्रेट के सामने से प्रवेश देना था जिसे अचानक रोक दिया गया। जब वहां तैनात गुना के पुलिस कर्मियों से पूछा किधर से जाना है तो बहस करने पर उतर आए फिर बताया महल गेट से जाइये लेकिन उधर vip लिस्ट के फेर में मीडिया के सीनियर साथी परेशान होते रहे। टी आई यादव ने भी कोई सुनवाई नहीं की।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129