घटना बीते रोज की है जब दिनदहाड़े शाम 5.30 बजे श्री शर्मा के किरायेदार कमल किशोर अग्रवाल जो कि ल्युमिनियस इन्वर्टर कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं। उनका एक बैग जिसमें इन्वर्टर सर्विस से संबंधित सामान लगभग 12-15 हजार रखा था। एक चोर ने घर में घुसकर चोरी किया और चलता बना। मामले की सूचना पुलिस को दी गई हालांकि पुलिस ने मौके पर जाना तक उचित नहीं समझा। जबकि घटना की प्रवृत्ति असाधारण है जान पड़ती है क्योंकि एक पोश कॉलोनी में चोर ठीक इस तरह चलता हुआ आया जैसे कि वह अपने खुद के घर में आया हो। आते ही दरवाजे पर खड़ा हुआ और अंदर जब कोई आहट सुनाई नहीं दी तब गेट खोलकर अंदर घुसा और इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
आज भी नहीं सुलझी अंधे हत्याकांड की गुत्थी
आपको याद दिला दें कि इस बैंक कॉलोनी से कुछ दूरी पर स्थित सोन चिरैया रोड पर कुछ साल पहले एक जैन महिला के घर में घुसकर सोने की जंजीर छीने और कान के बाले ले जाने के साथ उसकी हत्या की घटना में शहर को हलकान कर दिया था। उस वक्त भी महिला अकेली थी और कोई घर में घुसा था। कहने का सार ये है कि बैंक कॉलोनी में भी युवक बिना नकाब पहने आया और घर में बिना खौफ घुसकर सामान उठाकर चलता बना।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें