आइए समझिए क्या हैं मामले
नाबालिग मामले में लापरवाही पर निलंबन: खनियाधाना थाना प्रभारी (टीआई) केदार सिंह यादव को एक नाबालिग से जुड़े संवेदनशील मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। उनके साथ ही महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) छाया राय को भी इसी मामले में लापरवाही के लिए सस्पेंड किया गया है।
सट्टा चलवाने के आरोप में लाइन अटैच:
वहीं दूसरी ओर, नरवर थाना प्रभारी (टीआई) विनय यादव पर क्षेत्र में अवैध सट्टा संचालित करवाने के गंभीर आरोप लगे थे। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद एसपी ने उन्हें पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच (संबद्ध) कर दिया है।
लाइन हाजिर रहेंगे अधिकारी
इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बाद निलंबित किए गए टीआई केदार सिंह यादव, महिला एसआई छाया राय और लाइन अटैच किए गए टीआई विनय यादव को पुलिस मुख्यालय (लाइन) में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें