Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_साहित्य_कॉर्नर: श्री राधिका प्रसाद वर्मा स्मृति साहित्य गौरव अलंकरण 2025-26 के लिए शिवपुरी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार गोविंद अनुज चयनित

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। विश्व वाणी हिन्दी संस्थान जबलपुर द्वारा दिए जाने वाले "दिव्य नर्मदा अलंकरण 2025-26 की घोषणा अभी अभी की गई है, जिस के अधीन दिए जाने वाला श्री राधिका प्रसाद वर्मा स्मृति साहित्य गौरव अलंकरण 2025-26 शिवपुरी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार गोविंद अनुज को दिया जाना है।
गोविंद अनुज को यह अलंकरण हाल ही मे प्रकाशित उनकी यात्रा संस्मरण सम्बन्धी पुस्तक "गन्ध के गलियारे "को दिया जाना है। 
विश्व वाणी हिन्दी संस्थान जबलपुर के सभापति आचार्य संजीव वर्मा सलिल ने यह सूचित करते हुए बताया कि यह अलंकरण समारोह इस बार भोपाल के दुष्यंत कुमार संग्रहालय, शिवाजी नगर   के सभागार मे आगामी 20 अगस्त 2026 को आयोजित किया जावेगा। 
स्मरणीय हो गोविंद अनुज को उनकी अलग अलग पुस्तकों के लिए देश की बडी बडी साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा बडे बडे शहरों में सम्मानित किया जाता रहा है। 
गोविंद अनुज की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाज सेवियो, इष्ट मित्रों और शुभचिन्तकों ने बधाई प्रेषित कर प्रसन्नता व्यक्त की है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129