सिंगापुर के झंडे वाला यह कंटेनर जहाज MV Nawata Bhum मलेशिया के पोर्ट क्लैंग से कंटेनर लेकर कोलकाता के श्यामा प्रसाद पोर्ट आ रहा था। डायमंड हार्बर के पास नूरपुर फेरी घाट के एक तीखे मोड़ पर नदी की तेज लहरों और स्टीयरिंग गियर (Steering Gear) में तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने जहाज से नियंत्रण खो दिया। जहाज के टकराने से नूरपुर फेरी टर्मिनल के किनारे की जमीन और दीवारों में दरारें आ गईं। हालांकि, गनीमत यह रही कि उस समय टर्मिनल पर कोई यात्री नाव मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई भी घायल नहीं हुआ। नियंत्रण खोने के बाद जहाज के कप्तान ने लगातार हॉर्न (सायरन) बजाकर किनारे पर मौजूद लोगों को सतर्क किया था, जिसके कारण लोग समय रहते पीछे हट गए। इसी दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें