Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: BSNL लाया 'फ्रीडम प्लान', ग्राहकों को मात्र ₹1 में नया सिम कनेक्शन, ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ₹1111 का विशेष प्लान

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनएल (BSNL) प्रबंधन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनका सीधा लाभ शिवपुरी और मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को मिलेगा। महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया कि शिवपुरी जिले में ग्वालियर संभाग के किसी भी अन्य जिले से अधिक टॉवर लगाये जा चुके हैं जिससे जिले के चप्पे चप्पे पर नेटवर्क उपलब्ध होने लगा है। कम खर्च में सुविधाओं का विस्तार करते हुए कनेक्शन की संख्या बढ़ाई जा रही है वहीं रेवेन्यू क्लेक्शन में बढ़ौतरी हुई है जिससे उपभोक्ताओं का बीएसएनएल पर विश्वास प्रमाणित होता है। बताते हुए खुशी है कि ये सब कुछ हमारे केंद्रीय दूर संचार मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के अथक प्रयासों से संभव हुआ है जिन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप देश भर में बीएसएनएल को अग्रणी क्रम में लाकर खड़ा कर दिया है आज हमारे पास अपना खुद का नेटवर्क है और विदेशों की निर्भरता खत्म हुई है। हम जल्द ही 5 जी की सुविधा भी दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 98% नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मंत्री जी ने दिए हैं हम काफी करीब पहुंच चुके हैं। मंत्री जी ने नेटवर्क की टेस्टिंग तकनीकी आधार पर करवाकर सत्यता परखी है। यह प्रेस वार्ता बीएसएनएल द्वारा निजी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने और सरकारी दूरसंचार सेवाओं को हर गांव तक किफायती दरों पर पहुंचाने के संकल्प को दोहराती है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या अधिकृत रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं। 
शिवपुरी बीएसएनएल के महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने मीडिया साथियों को जो जानकारी दी, सुनिए इंस्टाग्राम की इस लिंक पर, क्लिक लिंक
स्वतंत्रता दिवस के विशेष ऑफर्स की दी जानकारी (Freedom Plans)
बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कुछ बेहद आकर्षक और किफायती ऑफर्स की घोषणा की है इसकी जानकारी अग्रवाल ने दी। 
  • ₹1 में नया कनेक्शन: 'फ्रीडम प्लान' के तहत ग्राहकों को मात्र ₹1 में नया सिम कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • दैनिक डेटा और वैलिडिटी: इस नए कनेक्शन के साथ उपभोक्ताओं को 24 दिनों की वैधता और प्रतिदिन 1GB डेटा मुफ्त मिलेगा। 
  • FTTH (फाइबर) धमाका प्लान: ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ₹1111 का विशेष प्लान पेश किया गया है, जिसमें 250 Mbps तक की हाई-स्पीड, 5000GB डेटा और 27 OTT ऐप्स (जैसे SonyLiv, JioHotstar आदि) का सब्सक्रिप्शन शामिल है। 
  • नेटवर्क विस्तार और 4G/5G की तैयारी शिवपुरी जिले में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं:
  • 350 नए 4G टावर: शिवपुरी जिले और उसके संचार विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 350 मोबाइल बीटीएस टावर लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
  • स्वदेशी तकनीक का उपयोग: केंद्रीय संचार मंत्रालय के निर्देशों के तहत बीएसएनएल देश की पूर्णतः स्वदेशी 4G तकनीक का विस्तार कर रहा है, जिसे भविष्य में आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा। 
  • टावर शेयरिंग पॉलिसी: ग्रामीण इलाकों में जहां बीएसएनएल के टावर उपलब्ध नहीं हैं, वहां निजी कंपनियों के साथ टावर शेयरिंग (सहयोग) के जरिए नेटवर्क की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
















  • कोई टिप्पणी नहीं

    एक टिप्पणी भेजें

    © all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
    made with by rohit Bansal 9993475129